मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के कलेक्टर बदले


 

(फ़िरोज़)

भोपाल। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 14 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।



इसके साथ ही इंदौर में एक बड़ा बदलाव हुआ है। यहाँ कलेक्टर, कमिश्नर और निगमायुक्त—तीनों पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

बड़े बदलाव

  • डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया।
  • दीपक कुमार सक्सेना, जो अब तक जबलपुर के कलेक्टर थे, उन्हें जनसंपर्क आयुक्त और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • दीपक सक्सेना अपनी नवाचार और कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं

गौरतलब है कि  इससे पहले राज्य सरकार ने रविवार को ही 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। लगातार दो दिनों में प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बड़े फेरबदल को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

Post a Comment

0 Comments