बड़े तालाब पर करबला घाट की गंदगी हटाई, निगम की त्वरित कार्रवाई से लोगों को राहत


 (शनिवार सुबह 10 बजे का नजरा, वी आई पी रोड स्थित कर्बला घाट का)


(फिरोज)

भोपाल। बड़े तालाब के करबला घाट पर गंदगी जमा होने से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैलने लगी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही निगम प्रशासन हरकत में आया और कुछ ही घंटों में सफाई अभियान शुरू कर दिया।

कुछ ही घंटों में साफ हुआ घाट



   
(शनिवार को 12 बजे का नजारा, वी आई पी रोड स्थित करबल घाट के पास सफाई करता हुआ  निगम  अमला )  


नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और घाट पर जमा कचरे व गाद को हटाने का काम शुरू किया। थोड़े ही समय में घाट की गंदगी साफ कर दी गई और वहां स्वच्छता बहाल हो गई। निगम की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली।

लोगों ने की सराहना

स्थानीय निवासियों और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं ने निगम की तत्परता की प्रशंसा की। उनका कहना है कि समय पर सफाई न होती तो स्थिति और बिगड़ सकती थी।

तत्काल हुई कार्यवाई से लोग मे राहत 

“शिकायत मिलते ही निगम ने तुरंत सफाई शुरू कर दी, इसके लिए हम आभारी हैं।” – स्थानीय निवासी

“करबला घाट पर लगातार लोगों की आवाजाही होती है। सुबह के समय मॉर्निंग वाक पर आये लोग यहा रुक कर व्यायाम करते है। निगम ने समय रहते सफाई की जिससे परेशानी दूर हुई।” – 


निगम का आश्वासन

निगम अधिकारियों ने कहा है कि तालाब और घाटों की स्वच्छता पर लगातार नजर रखी जाएगी। साथ ही, नियमित सफाई व्यवस्था और निगरानी से ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।