(फ़िरोज़)
खंडवा। शहर और आसपास के कब्रिस्तानों में महिलाओं की हाल ही में दफ़न की गई कब्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कब्रों के कफन अस्त-व्यस्त मिले और मिट्टी तक खोदी गई थी। उन्हें आशंका है कि शवों के साथ गंदा काम किया गया है या फिर किसी तरह का जादू-टोना किया गया। इस शर्मनाक घटना ने मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश फैला दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस तरह आया मामला सामने
- मई 2025 के मध्य में मामला उजागर हुआ।
- शहर के बड़े कब्रिस्तान (पड़म नगर), लोहरी नाका और सिहाड़ा क्षेत्र के कब्रिस्तानों में छेड़छाड़ की गई।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में कुल 6 कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया।
- एक परिजन एजाज़ खान ने बताया कि उनकी बुआ का तीजा था। आज जब वे फातिहा पढ़ने पहुंचे तो देखा कि कब्र खुली हुई थी और कफन अस्त-व्यस्त था। सुबह करीब 7 बजे इसकी सूचना शहर काज़ी और पुलिस को दी गई।
- परिजनों का कहना है कि यह तीसरी घटना है। चार महीने पहले भी ऐसी हरकत हो चुकी है।
कैमरे में कैद हुए आरोपी
- चार महीने पहले भी इस तरह की घटनाये सामने आई थी, जिसके के बाद कब्रिस्तान कमेटी ने CCTV कैमरे लगवाए थे।
- फुटेज में दो व्यक्ति निर्वस्त्र हालत में नजर आए।
- एक आरोपी कैमरे को ढकने की कोशिश करता दिखा, ताकि उसकी करतूत रिकॉर्ड न हो सके।
- फुटेज सामने आने के बाद समाज में रोष और बढ़ गया है।
परिजनों की शंकाएँ
- शवों के साथ अनुचित कृत्य किए जाने की आशंका।
- कुछ कब्रों के पास तांत्रिक सामग्री मिलने की चर्चाएँ भी हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
शहर काज़ी की प्रतिक्रिया
शहर काज़ी सय्यद निसार अली ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएँ दोहराई जाती रहेंगी।
पुलिस की कार्रवाई
- अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज।
- CCTV फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच जारी।
- फोरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जल्द दोषियों तक पहुँचने का आश्वासन दिया है।
मौजूदा स्थिति
अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कब्रिस्तानों में सुरक्षा को लेकर समाज में चिंता और गुस्सा व्याप्त है।