(शहर संवाददाता)
भोपाल। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी (हुजूर) विनोद सोनकिया के निर्देशन में संयुक्त दल ने ग्राम आदमपुर छावनी में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की।
कार्रवाई के दौरान खसरा क्रमांक 101/8, 146 एवं 153, कुल रकबा 3.9714 हेक्टेयर में निर्मित हो रही कृष्णा धाम कॉलोनी पर प्रशासनिक दल ने कार्रवाई की। इसके अलावा खसरा क्रमांक 83/1, रकबा 1.9020 हेक्टेयर पर अवैध रूप से विकसित की जा रही मां गायत्री धाम कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त तहसीलदार वृत-2 अतुल शर्मा एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में यह कार्यवाही संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments