(सिटी रिपोर्टर)
भोपाल। रमजान के मुबारक महीने में बुधवार को वार्ड नंबर 13 स्थित टीला जमालपुरा क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसे किसी एक व्यक्ति या विशेष समुदाय द्वारा नहीं, बल्कि कॉलोनी में रहने वाले सभी धर्मों और समाज के लोगों ने मिलकर आपसी सहयोग से आयोजित किया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कॉलोनीवासियों ने एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इफ्तार पार्टी में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक साथ बैठकर रोजा खोला, जिससे सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश देखने को मिला।
गौरतलब है कि इस कॉलोनी में केवल रमजान ही नहीं, बल्कि गणेश चतुर्थी जैसे अन्य त्योहार भी सभी के सहयोग से मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। यहां वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी कायम है, जो समाज में भाईचारे और एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

0 Comments