(शेख फ़िरोज़)
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने रतलाम जिले में लगातार कार्रवाई करते हुए संगठित ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पिपलोदा के ग्राम बोरखेड़ा में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही एमडीएमए फैक्ट्री पर छापे में 175 किलो रसायन, 200 ग्राम ड्रग व उपकरण सहित 24 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई। मामले में मुख्य सरगना जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” को गिरफ्तार किया गया, जो अंतर्राज्यीय नेटवर्क संचालित करता था और रसायन राजस्थान के प्रतापगढ़ से मंगवाए जाते थे।
29 मार्च को रिंगनोद पुलिस ने 500 ग्राम एमडी (कीमत 50 लाख रुपये) व 5 लाख का वाहन जब्त कर तीन आरोपियों को पकड़ा। वहीं एक अन्य कार्रवाई में 100 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 1 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर कुल 1.5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर पुलिस सख्ती से नकेल कस रही है।

0 Comments