ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि आज भोपाल में ।

 


भोपाल। ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल माजिद हकीमी इलाही 26 अप्रैल को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।

बताया गया है कि मौलाना हकीमी इलाही अपने दौरे के दौरान धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वे AIMIM मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका भोपाल आगमन दोपहर 1:30 बजे होगा। इसके बाद लालघाटी चौराहे पर 1:45 बजे स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे मोहसिन अली खान के निवास पर जलसा आयोजित होगा। वहीं शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।

Post a Comment

0 Comments