(हिफ़ज़ान खान)
लखनऊ।अज़ीज़ कुरैशी की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अखिलेश यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सुफ़ियान कुरैशी की प्रमुख उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अज़ीज़ कुरैशी के प्रयासों से मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के एक्ट को मंजूरी मिल सकी, जो उस समय बेहद कठिन कार्य था। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के कारण उन्हें व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा सेक्युलर मूल्यों और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की।
उन्होंने कहा कि सुफ़ियान कुरैशी आज मजबूती से समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
सभा में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अज़ीज़ कुरैशी के सार्वजनिक जीवन, संघर्षों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम में मूलचंद चौहान, अखिलेश कटिहार, वकी सिद्दीकी, अनवर कादिर, मोहम्मद अरशद (दद्दा), वकास वारसी सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

0 Comments