बरगी डैम क्रूज हादसा: वायरल वीडियो से खुली लापरवाही की पोल, 9 की मौत

 


28 लोगों को बचाया गया, तूफान के बीच बिना सुरक्षा इंतजाम के चला क्रूज, सरकार ने की सख्त कार्रवाई

(विशेष संवाददाता)

जबलपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। तेज आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद सामने आए वायरल वीडियो ने सुरक्षा में गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

 तूफान के बीच चला क्रूज, बना हादसे की वजह

30 अप्रैल की शाम मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद क्रूज को नर्मदा बैकवॉटर में उतारा गया। अचानक तेज हवाओं और लहरों के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पानी भरने लगा और कुछ ही देर में डूब गया।

 वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में यात्रियों की चीख-पुकार और अफरा-तफरी साफ नजर आती है

पानी भरने के बाद लाइफ जैकेट बांटी जाती दिखी

कई यात्री बिना सुरक्षा उपकरण के नजर आए

स्टाफ हालात संभालने में नाकाम दिखा

 रेस्क्यू ऑपरेशन

NDRF, SDRF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। स्थानीय मछुआरों ने भी लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

 सरकार का एक्शन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए।

पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी की सेवाएं समाप्त। मैनेजर को सस्पेंड किया। उच्च स्तरीय जांच के आदेश और प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक।

 मुआवजा

मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख सहायता

घायलों का इलाज सरकार करेगी

 हादसे की बड़ी वजहें

खराब मौसम में संचालन, लाइफ जैकेट की कमी,

सुरक्षा नियमों की अनदेखी और आपातकालीन तैयारी का अभाव।

झकझोर देने वाले दृश्य

मां-बेटे का शव साथ मिला

एक परिवार के कई सदस्य हादसे का शिकार

बचे लोग सदमे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ