भोपाल में एनएसजी की मॉक ड्रिल, राजा भोज विमानतल और रानी कमलापति स्टेशन पर सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण

 


(शहर संवाददाता)

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल आयोजित कर संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसियों की तत्परता का आकलन किया। इस अभ्यास के तहत राजा भोज विमानतल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को प्रमुख लोकेशन के रूप में चिन्हित किया गया।

रानी कमलापति स्टेशन के पास स्थित बंसल वन बिल्डिंग में आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर एनएसजी कमांडोज ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। कमांडोज ने इमारत को घेरकर अंदर प्रवेश किया, आतंकियों को निष्क्रिय किया और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने का सफल अभ्यास किया।

इसी प्रकार, राजा भोज विमानतल पर भी संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा परिदृश्य का व्यापक अभ्यास किया गया। इस दौरान हवाई अड्डे की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल में एनएसजी एवं सीटीजी के कमांडोज के साथ डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल स्क्वायड, स्थानीय पुलिस बल और प्रदेश की एंटी-टेररिज्म इकाई के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, रिस्पॉन्स टाइम और आपातकालीन प्रबंधन की क्षमता को परखने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य संभावित आतंकी खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ