- चेहरे पर मास्क-टोपी लगाकर पहुंचा अदालत, भोपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
- अग्रिम जमानत याचिका पहले ही ली थी वापस, हाईकोर्ट ने दिए दोबारा पोस्टमार्टम के निर्देश
(विशेष संवाददाता )
भोपाल/जबलपुर। मॉडल एवं अभिनेत्री की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति ने जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत परिसर में समर्थ सिंह मास्क, काला चश्मा और टोपी पहनकर पहुंचा, ताकि अपनी पहचान छिपा सके।
पुलिस हिरासत में समर्थ
सरेंडर की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अदालत परिसर में मीडिया और वकीलों की भारी भीड़ जमा रही। मीडिया द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने के बावजूद समर्थ सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पुलिस को थी कई दिनों से आरोपी की तलाश
पुलिस सूत्रों के अनुसार समर्थ सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी तथा उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इससे पहले उसने हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। उसके अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि वह आत्मसमर्पण करेगा।
परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई और पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। मामले को लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हैं और सोशल मीडिया पर भी लोगों की नजरें इस केस पर टिकी हुई हैं।
ट्विशा की मौत के बाद से अभी तक
15 मई- भोपाल में ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध हालत में मिला
16 मई- पति समर्थ सिंह पर प्रकरण दर्ज
17 मई- समर्थ सिंह फरार, पुलिस ने इनाम घोषित किया
22 मई: जबलपुर अदालत में किया सरेंडर

0 टिप्पणियाँ