विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्य प्रदेश के 14 खिलाड़ी

 



पुरस्कार वितरण समिति में भोपाल के एडवोकेट तारिक खान को मिली जिम्मेदारी


(शहर संवाददाता)

भोपाल। मध्य प्रदेश के 14 खिलाड़ी विश्व आर्म रेसलिंग और पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, भोपाल के एडवोकेट तारिक खान का प्रतियोगिता की पुरस्कार वितरण समिति में चयन हुआ है।


47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप और 28वीं पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (PAFI) के नेतृत्व में वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन के संरक्षण में हो रहा है।


14 खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच


मध्य प्रदेश से चयनित खिलाड़ियों में रोहित सिंह, अरविंद रजक, मितेश राठौर, खुशी लहरिया, यावर अली पंजा, दीपक शर्मा, मनोज, आशा मनीष, निरंजन गुर्जर, अजय अंजना, वीर गुर्जर, हेमंत सिमरन, सिमरन राठौर और सौरभ जायसवाल शामिल हैं।


ये खिलाड़ी पैरा, सब-जूनियर, यूथ, सीनियर और दृष्टिबाधित वर्गों में विभिन्न भार श्रेणियों में हिस्सा लेंगे। इनके चयन से प्रदेश में पंजा कुश्ती को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।


तारिक खान पुरस्कार वितरण समिति में चयनित


प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लिए एक और उपलब्धि जुड़ी है। भोपाल के एडवोकेट तारिक खान को पुरस्कार वितरण समिति में शामिल किया गया है। वे मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।


खेल जगत ने दी बधाई


खिलाड़ियों और तारिक खान के चयन पर मध्य प्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह शेखावत, भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, सफीर खान, उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ के जितेंद्र सिंह कुशवाह और ग्वालियर के मनीष कुमार ने बधाई दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ