भोपाल में स्कूली बच्चों से भरी बस का भीषण हादसा, VIP रोड पर रेलिंग तोड़कर चढ़ी बस; बच्चे और शिक्षिकाएं घायल

 


(शहर संवाददाता)

भोपाल।  वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर शनिवार दोपहर लिटिल एंजल्स स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बच्चों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे में कई बच्चे और शिक्षिकाएं घायल हो गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।



घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 5 से 7 बच्चों को अस्पताल पहुंचाए जाने की बात कहीं जा रही है। वहीं 3 शिक्षिकाओं के घायल होने की जानकारी दी गई है। फिलहाल घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।



दूसरे वाहनों को भी टक्कर मारने की जानकारी

बताया जा रहा है कि रेलिंग से टकराने से पहले बस ने दो मोटरसाइकिलों और दो कारों को भी टक्कर मारी थी। हालांकि इस घटनाक्रम की पुलिस से पुष्टि होना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ