(शेख आसिफ)
खंडवा। प्रदेश के खंडवा में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है ,जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ नशेड़ी युवक ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हुआ,फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
दरअसल पूरा मामला मूंदी थाना क्षेत्र का हैं। मंगलवार दोपहर के समय एक नशेड़ी वृद्धा के घर में घुसा और जबरदस्ती उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, महिला ने विरोध किया तो दरिंदे ने गला दबाकर हत्या करने कीभी कोशिश की। फिर वृद्ध महिला चिल्लाई तो आवाज सुनकर गांव के लोग देखने पहुंचे। तब तक दरिंदा फरार हो गया। था।
इस मामले में पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजकुमार पिता सज्जन निवासी कांकरिया जिला हरदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी कुछ सालों से मूंदी थाना क्षेत्र में अपने बहन-जीजा के घर रहता था। वो रबी सीजन में किसानों के खेतों में सिंचाई का ठेका लेता था। आरोपी नशेड़ी हैं, दिवाली के दिन भी उसने शराब पी रखी थी। गांव में ही एक वृद्ध महिला घर में अकेली और ज्यादातर बीमार रहती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि, महिला के चिल्लाने के बाद कुछ बच्चे, जो वहां आसपास थे, वो पहुंच गए। दरिंदा उस समय भाग निकला। लोगों ने उसे काफी देर तक ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश हैं, यदि आरोपी उनके हाथ लग जाता या अब भी लग जाए तो ग्रामीण उसे मार डालेंने की बात कहे रहे है।मूंदी पुलिस ने भी गांव में डेरा जमाकर रखा हैं, आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में उसे जेल भेजने की पुलिस बात कह रही है।

0 Comments