आरक्षक (जीडी) भर्ती 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3237 अभ्यर्थी हुए शामिल

 


भोपाल। पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) एवं दस्तावेज परीक्षण के लिए बुधवार को कुल 4000 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।

इनमें 1171 पुरुष/भूतपूर्व सैनिक/होमगार्ड तथा 2829 महिलाएं/होमगार्ड महिलाएं शामिल थीं। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश के 10 केंद्र — भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बालाघाट, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, मुरैना एवं रीवा — निर्धारित किए गए थे।

आज आयोजित परीक्षा में कुल 3237 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 891 पुरुष/भूतपूर्व सैनिक/होमगार्ड तथा 2346 महिलाएं/होमगार्ड महिलाएं शामिल रहीं। उपस्थित अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण पूर्ण कराया गया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments