01 जून से 12 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा

 


भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर चार शिफ्टों में आयोजित होगा सीईई

(शहर संवाददाता)

भोपाल। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन चार शिफ्टों में होगी।


सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।


भोपाल में परीक्षा के लिए आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसाइटी, कोकता बायपास रायसेन रोड तथा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी दानिश कुंज कोलार रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करने, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के दूरभाष नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर भर्ती की जाती है। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में नहीं आने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ