बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों के साथ खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, लापरवाही पर उठे बड़े सवाल



(विशेष संवाददाता)

 जबलपुर। बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद चार दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन में अलग-अलग दिनों में शव बरामद हुए, जबकि कई लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया।

पहला दिन (30 अप्रैल)- हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। इसी दिन 4 शव बरामद किए गए, जबकि तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में यात्रियों को पानी से बाहर निकालकर करीब 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दूसरा दिन - सर्च ऑपरेशन तेज किया गया और गोताखोरों की मदद से 5 और शव बरामद हुए। इस दिन लापता लोगों की तलाश पर पूरा फोकस रहा।

तीसरा दिन - लगातार खोजबीन के बाद 2 और शव मिले। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़ता गया और सर्च एरिया को और विस्तारित किया गया।

चौथा दिन (रविवार)- सुबह एक बच्चे का शव और कुछ देर बाद एक युवक का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही सभी लापता लोगों का पता चल गया और कुल मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई।

गौतलब है कि  बरगी डैम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ , जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज नर्मदा नदी के बैकवॉटर में पानी की तेज लेहरो के चलते अचानक डूब गया। हादसे के समय क्रूज में सवार 28 लोगो को सुरक्षित बचा लिया गया था। जबकि इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगो की जान चली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ