(शहर संवाददाता)
भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ स्थित दरगाह शरीफ में हजरत पीर सैयद जलाल उद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया जा रहा है। दरगाह शरीफ बैरागढ़ कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के तहत चार दिवसीय कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें धार्मिक रस्मों के साथ सूफियाना माहौल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है
15 मई: नमाज जोहर के बाद कुरान खानी की जाएगी। शाम 6 बजे दरगाह खादीम के निवास से चादर जुलूस निकलेगा, जो रात 9 बजे दरगाह शरीफ पहुंचकर पेश किया जाएगा।
16 मई: रात 10 बजे से सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा।
17 मई: रात 10 बजे से कव्वाली का सिलसिला जारी रहेगा।
18 मई: सुबह 5 बजे रंग की महफिल के साथ उर्स का समापन होगा।
कार्यक्रम में कई कव्वाल और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति से जुड़े इजहार बेग, ताज उद्दीन सहित अन्य सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ