देवास फटाका फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, इलाके में मचा हड़कंप

 


देवास जिले के टोंककला गांव मे हुआ भीषण हादसा


(विशेष संवाददाता)

देवास। जिले के टोंककला गांव (मक्सी रोड/एबी रोड क्षेत्र) स्थित एक फटाका फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में इसकी आवाज सुनी गई, हादसे के बाद से इलाके दहशत का माहौल बामा हुआ है।


आग लगने के बाद हुए ताबड़तोड़ धमाके

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पहले आग लगी, जिसके बाद वहां रखे बारूद में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। धमाकों से फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और मलबा दूर-दूर तक जा गिरा।


3 मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर

हादसे में अब तक 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को देवास जिला अस्पताल और आसपास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।


राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गई थी। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (बारूद) रखी हुई थी, जिससे आग लगते ही स्थिति भयावह हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश  दिए गए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि “भूकंप जैसा झटका” महसूस हुआ। कई घरों की खिड़कियां हिल गईं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ