(शहर संवाददाता)
भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक के साथ कथित मारपीट और अपमानजनक व्यवहार की घटना के बाद शहर में मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर लगातार ज्ञापन, शिकायतें और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकातों का दौर जारी है।
घटना से बढ़ा आक्रोश
गोविंदपुरा इलाके में सामने आए इस प्रकरण में एक युवक के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत
सामाजिक कार्यकर्ता ओसाफ अली बब्लू, शावर खान सहित अन्य लोगो ने थाना गोविंदपुरा में लिखित शिकायत देकर मांग की है कि
सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए
वीडियो फुटेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच हो
कानून व्यवस्था बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद असामाजिक तत्वों ने अभद्रता कर भय का माहौल बनाया।
कमिश्नर कार्यालय पहुंचा मुस्लिम समाज
घटना के विरोध में विधायक आरिफ मसूद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसे केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की गरिमा से जुड़ा मामला बताया।
जनप्रतिनिधि और संगठनों की सक्रियता
विधायक आतिफ अकील ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की
भोपाल से AIMIM पार्टी के जिम्मेदार एडवोकेट मोहसिन अली ने पुलिस कमिश्नर से औपचारिक शिकायत कर कड़ी धाराओं में केस दर्ज करने की मांग उठाई
शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने भी कमिश्नर से मुलाकात कर चिंता जताई और न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपील की।
मामले मे तूल पकड़ने के मुख्या करण
10 मई 2026 की घटना में सार्वजनिक मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप
धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने की बात
पुलिस की मौजूदगी में भी असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने का आरोप
वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग
भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील
प्रशासन पर बढ़ा दबाव
मामले को लेकर प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आवेदनकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
वहीं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ