(शहर संवाददाता)
भोपाल। प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PMJA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ भारतीय ने संगठन के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अपने-अपने राज्यों में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सशक्त टीम के गठन की जरुरत
राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परवेज़ भारतीय ने कहा कि संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर सशक्त टीम का गठन आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी प्रदेश अध्यक्ष समर्पित एवं सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ते हुए प्रदेश, जिला तथा तहसील स्तर की कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है।
जल्द होंगी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
परवेज़ भारतीय ने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देने, आपसी समन्वय बढ़ाने और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रदेश अध्यक्ष संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जल्द ही अपनी-अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
संगठन का मानना है कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

0 टिप्पणियाँ