भोपाल में डबल मर्डर के आरोपियों की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम

 



(शहर संवाददाता)


भोपाल। थाना ऐशबाग क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में भोपाल पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने मामले से जुड़े संदिग्धों की पहचान कराने या उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹50,000 के नगद इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, थाना ऐशबाग में दोहरे हत्याकांड की विवेचना के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जनता से सहयोग मांगा गया है।



पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्धों को पहचानता है या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सही एवं महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 का नगद इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी।

भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो बिना किसी संकोच के पुलिस को तत्काल अवगत कराएं, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जा सके।


संपर्क नंबर:
थाना प्रभारी, ऐशबाग : 9329540284
ACP क्राइम ब्रांच, भोपाल : 9425959379
पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल : 0755-2555922

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ