खानूगांव स्थित बड़े तालाब के सेलिंग नोड पर सेना और आपदा प्रबंधन एजेंसियां करेंगी संयुक्त मॉक ड्रिल
(शहर संवाददाता)
भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब स्थित खानूगांव के सेलिंग नोड पर सोमवार को भारतीय सेना बाढ़ राहत अभ्यास 'एक्स बाढ़ व्यवस्था' (EX BAADH VYAVASTHA) आयोजित करेगी।
इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से कैसे संचालित किया जाए, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन करना है। साथ ही मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
यह अभ्यास भारतीय सेना के 3 ईएमई सेंटर की 4 टेक्निकल ट्रेनिंग बटालियन के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
अभ्यास में सेना के साथ एनडीआरएफ (NDRF), एसडीईआरएफ (SDERF), डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (DMI), स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA), होम गार्ड्स और राज्य प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे।
संयुक्त मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन करेंगी। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और राहत कार्यों को अधिक तेज एवं प्रभावी बनाना है।

0 टिप्पणियाँ