मध्य प्रदेश में नौ IPS अधिकारियों का तबादला, दो जिलों के SP बदले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

 


(विशेष संवाददाता) 

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के नौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं शाजापुर और शहडोल के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी बदल दिया गया है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



- हरिनारायण चारी मिश्र को एससीआरबी से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है।


- रूचिवर्धन मिश्र को आईजी प्रशासन से हटाकर आईजी ग्रामीण, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।


- चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम जोन बनाया गया है।


- मिथलेश शुक्ला को आईजी सागर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


- सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), चंबल रेंज बनाया गया है।


दो जिलों के SP बदले

- यशपाल सिंह राजपूत को एसपी शाजापुर से हटाकर एसपी रेल, इंदौर नियुक्त किया गया है।


- प्रियंका शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल) से एसपी शाजापुर बनाया गया है।


- राजी श्रीवास्तव को एसपी शहडोल से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भेजा गया है।


- संजय कुमार को पुलिस अकादमी भौंरी से एसपी शहडोल बनाया गया है।


इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है।

- विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


- आईजी इंदौर (ग्रामीण) अनुराग को अपने वर्तमान दायित्व के साथ आईजी विसबल इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ