2025 में 137 करोड़ की ठगी राशि होल्ड, देश में 6वां स्थान हासिल
(शैख़ फिरोज़)
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने सायबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेश में दर्ज 55,659 सायबर फाइनेंशियल फ्रॉड शिकायतों पर त्वरित कदम उठाते हुए 581 करोड़ रुपये की ठगी में से 137 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होल्ड/फ्रिज कराई गई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सायबर फ्रॉड राशि होल्ड कराने में देश में 6वें स्थान पर पहुंच गया है।
2024 की तुलना में बड़ी छलांग
2024 में 47 करोड़ रुपये होल्ड, देश में 22वां स्थान
2025 में 137 करोड़ रुपये होल्ड, देश में 6वां स्थान
जागरूकता से मिली ताकत
2017–2025 के बीच 26,200 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम, 21 करोड़ से ज्यादा नागरिक लाभान्वित
“SAFE CLICK” अभियान से 33 लाख नागरिक जागरूक
NCSAM-2025 के तहत 1.5 करोड़ नागरिकों तक पहुंच
उत्कृष्ट कार्य के लिए DSCI अवॉर्ड 2025 में प्रथम स्थान
1930 सायबर हेल्पलाइन का उन्नयन
24×7 कार्यरत विशेष टीम
NCRP के माध्यम से 55,659 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
नए ऑपरेशन
SCFMC और I4C (नई दिल्ली) के साथ रियल-टाइम समन्वय
सभी जिलों में जिला सायबर टास्क फोर्स
ऑपरेशन NAYAN: महिलाओं व बच्चों से जुड़े मामलों में कार्रवाई
ऑपरेशन FAST: फर्जी सिम और POS एजेंट्स पर शिकंजा
ऑपरेशन MATRIX: 3 लाख से अधिक म्यूल अकाउंट्स पर कार्रवाई जारी
सायबर इंटर्नशिप प्रोग्राम
2025 में 58 छात्राओं को इंटर्नशिप, सायबर वॉलंटियर तैयार करने पर जोर

0 Comments